भारत में बना · Windows डेस्कटॉप

आपका बिलिंग डेटा आपके काउंटर पर रहेगा। किसी की सब्सक्रिप्शन में नहीं।

भारतीय दुकानों के लिए GST बिलिंग, स्टॉक और हिसाब-किताब — पूरी तरह ऑफ़लाइन, आपके अपने PC पर। चाहें तो बाद में क्लाउड डैशबोर्ड चालू करें और फ़ोन से दुकान का हाल देखें।

14 दिन का फ़्री ट्रायल · कोई कार्ड नहीं · फिर एक बार ख़रीदें, अपना बना लें

The app's dashboard: revenue this month, pending and overdue invoices, a 14-day sales trend and stock health.
  • पूरी तरह ऑफ़लाइन चलता है
  • डेटा आपके PC पर ही रहता है
  • GSTR-1 और 3B तैयार
  • एक बार ख़रीदें, अपना बनाएँ
  • अंग्रेज़ी, हिन्दी और तमिल
  • Windows 10 और 11

क्लाउड बिलिंग ऐप्स से बिल्कुल उलटा बना है

तीन फ़ैसले, जिन पर बाकी सब कुछ टिका है।

सब्सक्रिप्शन ख़त्म, खाता बंद।

आपके खाते आपकी अपनी डिस्क पर एक फ़ाइल हैं। उन तक पहुँच छिनने का कोई डर नहीं। सालाना प्लान रिन्यू न भी करें, तब भी ऐप बिल बनाता रहेगा।

इंटरनेट गया, बिलिंग रुकी।

बिलिंग पूरी तरह आपके अपने PC पर होती है — इसे किसी सर्वर की ज़रूरत ही नहीं। यह बाद में जोड़ा गया कोई "ऑफ़लाइन मोड" नहीं है: ऐप शुरू से ही बिना इंटरनेट के बिलिंग, दाम और प्रिंटिंग के लिए बना है।

हर बिल एक जैसा दिखता है।

Template Studio एक असली डिज़ाइनर है: सेक्शन जोड़ें, ऊपर-नीचे करें, स्टाइल बदलें, बदलाव तुरंत देखें, फिर प्रिंट करें या PDF बनाएँ।

क्या-क्या मिलता है

काउंटर को जो चाहिए, सब कुछ

35 से ज़्यादा स्क्रीन, भारतीय दुकानों के असली बिलिंग तरीके के हिसाब से बनीं।

  • Quick Billing: बारकोड स्कैन करें या प्रोडक्ट सीधे खोजें; एक बिल होल्ड करके दूसरा शुरू करें
  • Cash, UPI, कार्ड, बैंक, चेक या उधार — लौटाने वाले पैसे का हिसाब अपने-आप
  • हर लाइन पर CGST, SGST और IGST, HSN कोड के साथ
  • GSTR-1 और GSTR-3B — सरकारी ऑफ़लाइन यूटिलिटी के लिए JSON और Excel में
  • बिल बनते ही स्टॉक अपडेट; कम स्टॉक और एक्सपायरी के अलर्ट
  • सेल्स रिटर्न और क्रेडिट नोट, जो स्टॉक वापस जोड़ देते हैं
  • Template Studio से अपने ढंग का बिल, UPI QR अपने-आप जुड़ता है
  • Excel और PDF में पूरी रिपोर्ट, बैकअप और रिस्टोर

हर फ़ीचर की पूरी जानकारी (अंग्रेज़ी में) →

कीमत

पहले फ़्री में आज़माएँ। फिर एक बार ख़रीदें।

14 दिन का फ़्री ट्रायल, कोई कार्ड नहीं। उसके बाद अपना प्लान — Basic, Standard या Premium — एक बार ख़रीदें, और डेटा आपके PC पर ही रहे। पहले 12 महीने के अपडेट और सपोर्ट शामिल हैं; उसके बाद सालाना प्लान आपकी मर्ज़ी है — न लें, तब भी ऐप बिल बनाता रहेगा।

शुरुआती ऑफ़र — पहले 500 लाइसेंस के लिए

Basicसामान्य कीमत ₹2,499₹1,499एक बारफिर ₹899/साल, अपडेट और सपोर्ट के लिए — वैकल्पिक
Premiumसामान्य कीमत ₹8,999₹4,999एक बारफिर ₹2,499/साल, अपडेट और सपोर्ट के लिए — वैकल्पिक
पूरी कीमतें देखें

लोग सबसे पहले यही पूछते हैं

क्या यह सच में बिना इंटरनेट के चलता है?

हाँ। बिलिंग, स्टॉक, रिपोर्ट और प्रिंटिंग — सब आपके अपने कंप्यूटर के डेटाबेस पर चलते हैं। इंटरनेट सिर्फ़ दो चीज़ों के लिए चाहिए: वैकल्पिक क्लाउड डैशबोर्ड, और AI से सप्लायर का बिल पढ़ना। बाकी सब कुछ नेटवर्क केबल निकालकर भी चलता है।

क्या यह फ़्री है?

14 दिन तक फ़्री है — सारे फ़ीचर खुले, कोई कार्ड नहीं माँगा जाता। ट्रायल के बाद आप अपना प्लान (Basic, Standard या Premium) एक बार ख़रीदते हैं, और ट्रायल में की गई सारी एंट्री आपके पास रहती है। अगर नहीं ख़रीदते, तो ऐप नए बिल नहीं बनाने देगा, लेकिन आपका डेटा आपके PC पर ही रहेगा।

मेरा डेटा कहाँ रखा जाता है?

आपके PC पर ही, एक डेटाबेस फ़ाइल में। हर बिज़नेस की अपनी अलग फ़ाइल होती है। आप जब चाहें उसका बैकअप लें, पेन ड्राइव में कॉपी करें या दूसरे कंप्यूटर पर ले जाएँ।

क्या GST रिटर्न भरने में मदद मिलती है?

ऐप आपके बिलों और क्रेडिट नोट से GSTR-1 और GSTR-3B तैयार करता है, और दोनों को सरकारी ऑफ़लाइन यूटिलिटी के लिए JSON और Excel में एक्सपोर्ट करता है। रिटर्न आप हमेशा की तरह GST पोर्टल पर ही भरते हैं।

क्या ऐप हिन्दी में है?

हाँ, मुख्य स्क्रीन पर। Company Settings में ऐप को हिन्दी या तमिल में बदल सकते हैं। बिलिंग, डैशबोर्ड, प्रोडक्ट, ग्राहक, ख़रीद, रिपोर्ट और सेटिंग्स की स्क्रीन अनुवादित हैं। कुछ कम इस्तेमाल होने वाली स्क्रीन अभी अंग्रेज़ी में हैं, उनका अनुवाद आगे हो रहा है।

सारे सवाल (अंग्रेज़ी में) →

आज रात ही काउंटर पर लगाइए।

14 दिन फ़्री, सारे फ़ीचर खुले — और आपकी मर्ज़ी के बिना आपका डेटा दुकान से बाहर नहीं जाता।

14 दिन का फ़्री ट्रायल · Windows 10 और 11 · 64-bit

ऐप की कुछ स्क्रीन अभी अंग्रेज़ी में हैं।पूरी जानकारी अंग्रेज़ी वेबसाइट पर देखें →